Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Upnl employees now concerned department will file review petition in Supreme Court

Uttarakhand: उपनल कर्मियों के मामले में संबंधित विभाग SC में दाखिल करेंगे पुनर्विचार याचिका, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Nov 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2024 09:58 PM IST
सार

उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में उच्च न्यायालय नैनीताल ने 12 नवंबर 2018 को आदेश जारी किया था इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Upnl employees now concerned department will file review petition in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपनल कर्मचारियों के मामले में सरकार को सुप्रीम झटके के बाद अब सभी संबंधित विभाग सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। शासन ने इस संबंध में विभागों को निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


मामला राज्य के उपनल के माध्यम से कार्यरत 22 हजार कर्मचारियों से जुड़ा है। सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने विभागों को जारी निर्देश में कहा, उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में उच्च न्यायालय नैनीताल ने 12 नवंबर 2018 को आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दाखिल की गई थी। उत्तराखंड राज्य एवं अन्य बनाम कुंदन सिंह एवं अन्य (संबद्ध 82 विशेष अनुज्ञा याचिकाएं) एवं अन्य तीन विशेष अनुज्ञा याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्तूबर 2024 को खारिज कर दिया। निर्देश में कहा गया कि यह विशेष अनुज्ञा याचिकाएं राज्य के विभिन्न विभागों से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath By Election: निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम रिपोर्ट, कुल 58.89 फीसदी हुआ मतदान


कहा, पूर्व में सभी संबंधित विभागों को शीघ्र पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च स्तर से निर्देश हैं कि समय पर अपने विभागों से संबंधित वादों में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सैनिक कल्याण विभाग को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं।

इन विभागों को जारी हुआ निर्देश
सचिव वित्त, कार्मिक, वन, चिकित्सा शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed