फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: UPCL employees will get major relief in the treatment of serious diseases

Uttarakhand: यूपीसीएल कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 19 Feb 2026 10:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Feb 2026 10:52 PM IST
सार

छह गंभीर बीमारियों के अलावा अन्य बीमारियों और उन सभी बीमारियों, जिनके इलाज में 10 लाख रुपये से अधिक का खर्च आ रहा हो, में इलाज के लिए अनुमानित खर्च का 70 प्रतिशत मेडिकल एडवांस मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: UPCL employees will get major relief in the treatment of serious diseases
- फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

यूपीसीएल ने नियमित कर्मचारियों व अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। अब 10 गंभीर बीमारियों में उन्हें इलाज के लिए 70 प्रतिशत तक चिकित्सा अग्रिम (मेडिकल एडवांस) मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।

विज्ञापन


यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छह गंभीर बीमारियों के अलावा अन्य बीमारियों और उन सभी बीमारियों, जिनके इलाज में 10 लाख रुपये से अधिक का खर्च आ रहा हो, में इलाज के लिए अनुमानित खर्च का 70 प्रतिशत मेडिकल एडवांस मिलेगा। पूर्व में छह बीमारियां इसमें शामिल थीं, जिनमें चार श्रेणियां और जोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, अब हृदय की बाईपास सर्जरी, वाल्व प्रतिस्थापन, पेसमेकर लगवाना, किडनी ट्रांसप्लांट, मस्तिष्क के वृहद ऑपरेशन, कैंसर के बड़े ऑपरेशन, के साथ ही हेपेटाइटिस बी, लीवर ट्रांसप्लांट, मेजर रोबोटिक सर्जरी और जटिल बीमारियां यानी ऐसी बीमारियां (जिनके ऑपरेशन या पैकेज की अनुमानित लागत 10 लाख रुपये से अधिक है) को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bomb Threat: धमकी की ई-मेल भेजने के लिए डार्क वेब के टोर नेटवर्क का हुआ इस्तेमाल, विदेशों में होते हैं सर्वर

निगम की ओर से मान्यता प्राप्त अस्पतालों में इलाज कराने पर होने वाले कुल अनुमानित खर्च का 70 प्रतिशत हिस्सा विभाग पहले ही दे देगा, ताकि कर्मचारी पर आर्थिक बोझ न पड़े। चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़ी अन्य पुरानी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। यह निर्णय उन कर्मचारियों के लिए संजीवनी साबित होगा, जिन्हें लीवर ट्रांसप्लांट या महंगी रोबोटिक सर्जरी जैसे आधुनिक तरीकों से इलाज की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed