{"_id":"64a1c19e1cea50429e0fc136","slug":"uttarakhand-uniform-civil-code-cm-pushkar-singh-dhami-told-will-not-change-ongoing-practices-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uniform Civil Code: सीएम धामी बोले- नहीं बदलेंगे चली आ रही प्रथाएं, ड्राफ्ट का कानूनी रूप से होगा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uniform Civil Code: सीएम धामी बोले- नहीं बदलेंगे चली आ रही प्रथाएं, ड्राफ्ट का कानूनी रूप से होगा परीक्षण
Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
सार
Uttarakhand Uniform Civil Code News: संविधान के अनुच्छेद-44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान है। यूसीसी लागू होने से किसी धर्म व समुदाय के रीति-रिवाज नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से किसी की चल रही आ रही प्रथाएं नहीं बदलेंगे। विशेषज्ञ समिति ने तय समय 30 जून को ड्राफ्ट का संकलन कर लिया है। जल्द ही समिति की ओर से तैयार ड्राफ्ट सरकार को मिलेगा। जिस पर चर्चा कर कानूनी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही सरकार निर्णय लेगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संविधान के अनुच्छेद-44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान है। यूसीसी लागू होने से किसी धर्म व समुदाय के रीति-रिवाज नहीं बदलेंगे। सभी के लिए एक समान कानून होगा। यूसीसी समिति ने ड्राफ्ट तैयार करने के लिए देश भर में 2.31 लाख लोगों की राय ली। जिसमें धर्म, समुदाय, हितधारकों का मत लिया गया। विधि आयोग से भी राय ली जा रही है।
विज्ञापन
Kanwar Mela: नौ से 17 जुलाई तक हरिद्वार में दिल्ली-यूपी से आने वाले भारी वाहनों की नो एंट्री, पढ़ें रूट प्लान
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम ने कहा कि यूसीसी समिति ने 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार करने की बात कही थी। दिल्ली में समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर बताया कि ड्राफ्ट का संकलन तय समिति में कर लिया गया है। जल्द ही समिति ड्राफ्ट सरकार को सौंपेगी। इस पर चर्चा के साथ ही कानूनी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।