{"_id":"614a2cdb4b15734f3b3afd9e","slug":"uttarakhand-udham-singh-nagar-gadarpur-two-students-fight-in-class-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कक्षा में दो छात्रों में धक्का-मुक्की, मेज से टकराकर एक की मौत, इकलौते बेटे का शव देख बेहोश हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कक्षा में दो छात्रों में धक्का-मुक्की, मेज से टकराकर एक की मौत, इकलौते बेटे का शव देख बेहोश हुई मां
Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
सार
गदरपुर सीएचसी में बेटे का शव देखकर मां गश खाकर गिर पड़ी। विवेक के पिता रामसिंह और मां राखी तोपाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनकी इकलौती संतान की मौत हो गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) में स्कूल गए छात्रों की कक्षा में धक्का-मुक्की होने पर एक छात्र की संदिग्ध हालात में जान चली गई। सूचना पर पुलिस ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और विद्यार्थियों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक छात्र परिवार का इकलौता था। देर शाम मृतक छात्र की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
ग्राम मझराशीला निवासी राम सिंह तोपाल का पुत्र विवेक सिंह (14) सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार को वह स्कूल गया था। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे विवेक का अपनी कक्षा के दूसरे छात्र से झगड़ा होने के बाद धक्का-मुक्की हुई। धक्का लगने से विवेक मेज से टकरा कर अचेत हो गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे शिक्षक विवेक को सीएचसी गदरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली विवेक की चचेरी बहन दीपाली ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए और हादसे की जांच की मांग करने लगे। मृतक के पिता राम सिंह सिडकुल की अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां राखी तोपाल मझराशीला में आंगनबाड़ी सहायिका हैं।
विज्ञापन
सीओ वंदना वर्मा के अनुसार, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विवेक के साथ झगड़ने वाले छात्र सहित अन्य बच्चों से पूछताछ की गई। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। पूछताछ के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय फौगाट, व्यवस्थापक मनोज डाबर एवं कोषाध्यक्ष दीपक सुधा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कक्षा में शोर-शराबा सुनकर पहुंचे शिक्षक
बताया जा रहा है कि स्कूल में पांचवां पीरियड समाप्त होने के बाद शिक्षिका अंजलि कक्षा से बाहर आ गईं थीं। कुछ देर बाद कक्षा से शोर- शराबे की आवाज आने पर शिक्षिका ने वापस जाकर कक्षा में देखा तो विवेक कुर्सी पर अचेत अवस्था में पड़ा था। इस बीच, अन्य शिक्षक भी पहुंच गए। उन्होंने विवेक को पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुधबुध खो चुका था।
बेटे का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी मां
गदरपुर सीएचसी में बेटे का शव देखकर मां गश खाकर गिर पड़ी। विवेक के पिता रामसिंह और मां राखी तोपाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनकी इकलौती संतान की मौत हो गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
शव पर नहीं मिले चोट के निशान
गदरपुर पुलिस के अनुसार, विवेक के परिजनों का आरोप है कि विवेक के साथ मारपीट होने से उसकी मौत हुई है। विवेक के शव की मोबाइल से वीडियोग्राफी भी की गई। शव का बारीकी से परीक्षण किया गया लेकिन उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
जो घटना हुई है, वह बेहद दुखद है। विद्यालय प्रबंधन पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। -अजय फौगाट, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति
प्रथमदृष्टया दो छात्रों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी भी चेक किए गए हैं। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं से पूछताछ की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। -वंदना वर्मा, सीओ बाजपुर।