फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand uday 2018 Get Free pass to these places in dehradun

उत्तराखंड उदय 2018: ये लोक कलाकार जमाएंगे रंग, आज यहां से लें सकेंगे मुफ्त पास

Fri, 09 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Nov 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand uday 2018 Get Free pass to these places in dehradun
उत्तराखंड उदय 2018

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव के लिए निशुल्क पास कल से मिलेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के जरिये ही मिलेगा। यह पास पूरी तरह निशुल्क होंगे और शहर में कई स्थानों से प्राप्त किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग (ईसीसी) की ओर से नौ नवंबर को राजधानी के पवेलियन मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बलूनी क्लासेस की ओर से 19 फीट का केक काटा जाएगा। ईसीसी के निदेशक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पद्मश्री बसंती बिष्ट मां नंदा के जागरों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगीं।
विज्ञापन


इसके बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, स्वर कोकिला लोकगायक मीना राणा, रेखा धस्माना उनियाल, किशन महिपाल, संगीता ढौंडियाल, रजनीकांत सेमवाल, अमित सागर, सोनिया आनंद रावत और सनी दयाल अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। हास्य कलाकार घनानंद (घन्ना भाई) कार्यक्रम के दौरान अपने चुटकुलों के माध्यम से दर्शकों को लोटपोट करेंगे। हिल फाउंडेशन के कलाकार शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश भट्ट और उपासना सेमवाल पुरोहित संयुक्त रूप से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी वेशभूषा में फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें कोई भी दर्शक हिस्सा ले सकता है। पारंपरिक वेशभूषा और आभूषण पहनकर पहुंचने वाले दर्शकों को ही रैंप वॉक करने का मौका मिलेगा। फैशन शो में महिला, पुरुष और बच्चों की तीन कैटेगरी होगी। प्रत्येक कैटेगरी में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले दर्शकों को सम्मानित किया जाएगा। फैशन शो के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा।

Trending Videos

यहां से मिलेंगे मुफ्त पास

बृहस्पतिवार, आठ नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम के मुफ्त पास प्राप्त किए जा सकेंगे। पास निम्न स्थानों से मुफ्त लिए जा सकते हैं। इसके अलावा नौ नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर भी मुफ्त पास मिलेंगे।

अमर उजाला कार्यालय, पटेलनगर।
बलूनी क्लासेस, नेहरू कॉलोनी।
 द पिज्जा बाइट, ईसी रोड।
 द पिज्जा बाइट, आईटी पार्क।
प्रीतिका प्रिंटर्स, प्रगति विहार, रिस्पना पुल।
राज जनरल स्टोर, कारगी चौक।

विभूतियों को मिलेगा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान नौ अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य के विकास में योगदान देने वाली विभूतियों को उत्तराखंड उदय सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। शिवराज राणा ने बताया कि शिक्षा, लोक रंगमंच, स्वरोजगार, उद्योग, समाजसेवा, पर्यावरण और साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली विभूतियों को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उसके अलावा एक विभूति को उत्तराखंड रत्न सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed