{"_id":"e9faa21101b95a3a9d5d3c1091d57b0a","slug":"uttarakhand-udai-utsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड उदय उत्सव में भाग लें और जीतें इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड उदय उत्सव में भाग लें और जीतें इनाम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 18 Oct 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठीक से याद रखिए। एक नवंबर सुबह 11 बजे आप सभी को जिलाधिकारी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निर्माण के लिए प्राणों को बलिदान करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रृद्धांजलि देनी है। इसी श्रृद्धांजलि के साथ अमर उजाला की अगुवाई में राज्य के 16वें स्थापना दिवस समारोह का आगाज होगा। अमर उजाला ने राज्य के 16वें स्थापना दिवस को यादगार बनाने की ठान ली है। इस आयोजन का मूल उद्देश्य अपने प्रदेश से प्रगाढ़ प्रेम करने के लिए प्रेरित करना है। मंतव्य यह है कि जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो उसे सहेजते भी हैं।
पूरे भाव से राज्य निर्माण के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को नमन के साथ शुरू हुआ यह उत्सव नौ नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) तक पूरे राज्य में उल्लास से मनाया जाएगा। एक नवंबर को ही शहीद स्थल के समीप स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम भी होगा। आशय यह है कि जिस तरह राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने खून बहाया, हम-आप भी उत्तराखंडवासियों के लिए खून देंगे।
विज्ञापन
क्या आप एक यूनिट ब्लड देने के लिए तैयार हैं? अमर उजाला की विनम्र अपील है कि राज्य भर के जो लोग शहीद स्थल नहीं पहुंच सकते, वे जहां भी हैं, वहीं शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मानस श्रृद्धांजलि दें और जो हमारे बीच हैं, उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करें।
विज्ञापन
अमर उजाला इस मौके पर सरकार से अपील करता है कि राज्य के 16वें स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण, आरक्षण और पेंशन आदि के सभी लंबित प्रकरण समाप्त कर, उन्हें 16वें स्थापना दिवस का उपहार दे।
जन्मोत्सव की धूम मचाने के लिए अमर उजाला ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य के सभी लोग उत्तराखंड गठन का इतिहास जानें इसके लिए अमर उजाला उत्तराखंड उदय क्विज 25 अक्तूबर से प्रारंभ करेगा। इसके तहत उत्तराखंड गठन का इतिहास नौ नवंबर तक श्रृंखलाबद्ध प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही कुछ सवाल होंगे, उन सवालों के सही जवाब प्रकाशित फार्मेट में भरकर आपको अमर उजाला द्वारा तय स्थानों पर जमा करना होगा। इस क्विज में प्रदेश का कोई भी रहवासी भाग ले सकता है।
जो अमर उजाला के पाठक नहीं हैं, वे फार्मेट फोटो स्टेट कराकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह प्रतिदिन 10 विजेता चुने जाएंगे। एक से अधिक लोगों के जवाब सही होने पर विजेताओं का चुनाव लकी ड्रा से किया जाएगा। विजेताओं के नाम अगले दिन की क्विज के साथ प्रकाशित होंगे। 25 अक्तूबर से लेकर नौ नवंबर तक चुने गए विजेताओं में से तीन महाविजेता भी चुने जाएंगे।
सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से दिए जाएंगे। कॉलेज के वाइस चेयर पर्सन अजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के 16वें स्थापना दिवस उत्सव समारोह को हम अपने कैंपस में भी सेलीब्रेट करेंगे और एक नवंबर को शहीद स्मारक स्थल के समीप आयोजित रक्तदान शिविर में कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट दोनों ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
तो आज हमने राज्य के 16वें स्थापना दिवस की शुरूआत की आपको एक झलक दिखलाई है। आप सब के सहयोग से हम एक से नौ नवंबर तक राज्य में ऐसा धमाल मचाएंगे जो इससे पहले कभी भी नहीं हुआ होगा। तो हो जाइए तैयार और क्या-क्या होगा जानने के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला।
....तो आप भी तैयार हो जाएं
यह उत्तराखंड आपका है। आप जहां भी, जैसे हैं, प्रदेश का जन्मदिन जरूर मनाएं। मकान, दुकान, प्रतिष्ठान, कारखाना, उद्योग, स्कूल, कॉलेज और बस्ती को रोशन करें। उत्तराखंड का जन्मोत्सव नौ नवंबर को है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए आपके पास कोई आइडिया है, तो हमसे जरूर शेयर करें।