फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand two person stuck in Oman.

ओमान में फंसे दो युवक, होटल मालिक मांग रहा डेढ़ लाख

Sun, 24 Jan 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Jan 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand two person stuck in Oman.

होटल में नौकरी करने गए उत्तराखंड के दो युवक ओमान में फंस गए हैं। होटल मालिक पासपोर्ट और वीजा देने के बदले उनसे डेढ़ से दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। ओमान में रहने वाले दोस्त ने फेसबुक के जरिए वीडियो भेजकर उनकी व्यथा बताई है। भारतीय दूतावास भी अब तक उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया है।

विज्ञापन


नई टिहरी निवासी रमेश सिंह नेगी अपने दोस्त के साथ होटल में नौकरी के लिए दुबई गया था। शारजाह में कुछ दिन काम करने के बाद उन्हें ओमान स्थित होटल भेज दिया गया। इसी बीच होटल बंद हुआ तो रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। होटल मालिक ने कब्जे में लिया पासपोर्ट और वीजा देने के बदले डेढ़ से दो लाख रुपये की मांग कर दी।
विज्ञापन


पासपोर्ट और वीजा नहीं मिलने से वह देश नहीं लौट पा रहे हैं। ओमान में रहने वाले टिहरी निवासी नरेश सुयाल उन्हें सहारा दिए हैं। नरेश सुयाल ने भारतीय दूतावास से मदद मांगी थी, लेकिन अभी तक सहायता नहीं मिली है। फेसबुक से भेजी वीडियो में रमेश और उसके दोस्त ने अपने उत्पीड़न की कहानी बताने के साथ ही मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका तीन माह का टूरिस्ट वीजा रविवार को पूरा हो रहा है। सुयाल ने वीडियो के साथ अपना मोबाइल नंबर पोस्ट किया है। सूत्रों का कहना है कि नरेश के परिजनों ने शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी दी है। नरेश सुयाल का कहना है कि खर्चे नहीं होने के कारण वह बेहद दिक्कत में हैं। सरकार से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर उन्हें भारत भेजने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed