{"_id":"5e10385f8ebc3e879937c7b7","slug":"uttarakhand-two-lakh-farmers-have-not-received-pm-samman-nidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः दो लाख किसानों को नहीं मिली पीएम सम्मान निधि, घट रही लाभार्थियों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः दो लाख किसानों को नहीं मिली पीएम सम्मान निधि, घट रही लाभार्थियों की संख्या
Sat, 04 Jan 2020 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए मोदी सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना में प्रदेश के शत प्रतिशत किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है। दो लाख से अधिक किसान ऐसे हैं, जिनके बैंक खातों में अभी तक योजना की एक भी किस्त नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
वहीं, आधार लिंक, जमीन का रिकार्ड, बैंक खातों में त्रुटियों के कारण योजना की प्रत्येक किस्त में लाभार्थियों की संख्या घट रही है। प्रदेश के छह लाख 71 हजार 712 किसानों के खातों में योजना की पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये जमा हुए। जबकि चौथी किस्त में चार लाख 34 हजार 33 किसानों के खातों में योजना का पैसा आया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में नौ लाख से अधिक किसान हैं। जिसमें 90 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसान हैं। जिनके पास छोटी व बिखरी कृषि जोत हैं। किसानों को आर्थिक मदद देेने के लिए मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। लेकिन अभी तक उत्तराखंड के दो लाख किसानों का केंद्र की इस महत्वाकांक्षी योजना में पंजीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों का आधार लिंक, कृषि भूमि का रिकॉर्ड, बैंक खातों में त्रुटियों और कनेक्टिविटी की समस्या योजना में आड़े आ रही है। योजना में अब तक छह लाख 87 हजार 29 किसानों का पंजीकरण किया गया। इसमें छह लाख 71 हजार 712 किसानों को योजना की पहली किस्त मिली। इसके बाद प्रदेश के 15662 किसानों को दूसरी किस्त नहीं मिली। इसी तरह 56289 किसानों को तीसरी किस्त और एक लाख 65 हजार 728 किसानों के बैंक खातों में चौथी किस्त नहीं पहुंची है।
प्रदेश के प्रत्येक किसान का योजना में पंजीकरण कराने के लिए जिलाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। योजना में पंजीकृत किसानों के डाटा में त्रुटियां होने के वजह से केंद्र से योजना की किस्त जारी नहीं की जा रही है। त्रुटियों को सही कर सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
- सुबोध उनियाल, कृृषि मंत्री
कृषि जोत के अनुसार प्रदेश में किसानों की संख्या
भूमि का आकार (हेक्टेयर में) किसानों की संख्या
एक हेक्टेयर से कम 672138
एक से दो 157330
दो से चार 64781
चार से दस 17302
10 से अधिक 10998