फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand two boys in India Got Talent 2018 Pre-final

देवभूमि के दो भाईयों ने इंडिया गॉट टैलेंट के प्री-फाइनल बनाई जगह, कल होगा फाइनल मुकाबला

Sat, 22 Dec 2018 02:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Dec 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand two boys in India Got Talent 2018 Pre-final
राहुल और मुकेश

कलर्स टीवी में प्रसारित इंडिया गॉट टेलेंट प्रतियोगिता में सोमेश्वर तहसील के खर्कवाल गांव निवासी सगे भाई मुकेश खर्कवाल और राहुल खर्कवाल ने प्रतियोगिता के प्री फाइनल में स्थान बना लिया है।

विज्ञापन

प्रतियोगिता का प्री फाइनल रविवार 23 दिसंबर को प्रस्तावित है। वोटिंग लाइन 23 दिसंबर को रात 10 बजे से 24 दिसंबर के सुबह दस बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से उन्हें वोट करने की अपील की है। 
विज्ञापन


तहसील सोमेश्वर के खर्कवाल ग्राम पंचायत निवासी गोपाल खर्कवाल का परिवार वर्तमान में हरियाणा में रहता है। उनके पुत्र मुकेश खर्कवाल और राहुल खर्कवाल हरियाणा में ही पढ़ाई करते हैं। कलर्स टीवी में प्रसारित होने वाले इंडिया गॉट टेलेंट प्रतियोगिता के प्री फाइनल में दोनों भाई पहुंच गए हैं। प्री फाइनल का प्रसारण 23 दिसंबर को रात 10:10 बजे से शुरू होगा। दोनों भाइयों ने प्री फाइनल में भी उत्तराखंड के लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। ताकि वह फाइनल जीत सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर मुकेश और राहुल ने बताया कि अमर उजाला में समाचार प्रकशित होने के बाद उन्हें सेमीफाइनल में भी उत्तराखंड की जनता का काफी सहयोग मिला। उन्होंने इसके लिए अमर उजाला और उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए लोगों से इस बार भी अधिक से अधिक वोटिंग उनके पक्ष में करने की अपील की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed