फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Two Atal Adarsh schools will be opened in every block, education will be done through English and Hindi medium

उत्तराखंड: हर ब्लाक में खुलेंगे दो-दो अटल आदर्श स्कूल, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से होगी पढ़ाई  

Mon, 05 Oct 2020 08:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Oct 2020 08:56 PM IST
सार

  • 174 स्कूल चिन्हित, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अंग्रेजी पर रहेगा खास जोर

विज्ञापन
Uttarakhand: Two Atal Adarsh schools will be opened in every block, education will be done through English and Hindi medium
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तराखंड सरकार हर ब्लाक में दो-दो अटल आदर्श स्कूल खोलेगी। इन स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शिक्षा प्राप्त करने के विकल्प होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अटल आदर्श विद्यालयों की स्थापना, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के सभी मानक पूरे करते हुए की जाए। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा के समान अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


स्कूलों में स्पोकन इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जाए। विज्ञान की प्रयोगशाला, सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित हो। बैठक में बताया गया कि 174 विद्यालयों को अटल आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। इनमें से 108 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास की सुविधा उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाएं वहां स्थानीय स्थापत्य और सामग्री का प्रयोग किया जाए। बैठक में थानो में प्रस्तावित अटल आदर्श विद्यालय के डिजायन आदि से भी अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यालयी शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, बृजेश कुमार संत, निदेशक शिक्षा आर के कुंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed