फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Truck driver run way bring migrant kids, allegation of teenager physical assault

उत्तराखंड : प्रवासी बच्चों को लेकर भागा ट्रक चालक, किशोरी से दुष्कर्म का आरोप 

Wed, 17 Jun 2020 11:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Jun 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Truck driver run way bring migrant kids, allegation of teenager physical assault
- फोटो : AMAR UJALA

एक प्रवासी दंपती के चार बच्चों को ट्रक में बैठा कर फरार हुए ट्रक चालक को धामपुर पुलिस की सूचना पर नादेही चौकी के पास बैरियर लगाकर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने एक किशोरी से दुष्कर्म भी किया। आरोपी को धामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


यूपी का बरेली निवासी एक श्रमिक परिवार हरिद्वार में मजदूरी करता है। लॉकडाउन के बाद परिवार वहीं फंस गया था। मंगलवार को अपने घर जाने के लिए हरिद्वार से रुद्रपुर आ रहे ट्रक में दंपती अपने चार बच्चों के साथ बैठ गया। धामपुर बिजनौर (यूपी) से दो किलोमीटर पहले ट्रक चालक ने श्रमिक से कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है।
विज्ञापन


वह यहां उतर जाए और आगे जाकर वह ट्रक रोक लेगा, तब आकर बैठ जाए अन्यथा पुलिस उसके परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर देगी।

किशोरी ने सारी घटना पुलिस को बताई

श्रमिक उसकी बातों पर विश्वास कर वहीं उतर गया। कुछ दूरी पर चलने के बाद ट्रक चालक ने यही बात उसकी पत्नी से भी कही और उसको भी उसने उतार दिया। इसके बाद चालक बच्चों को लेकर फरार हो गया।

कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट ने बताया कि ट्रक में दंपती की दो बेटियां और उनके दो छोटे भाई थे। आरोप है कि ट्रक चालक ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। धामपुर पुलिस की सूचना पर उन्होंने नादेही पुलिस चौकी पर बैरियर गिराकर ट्रक को रोककर चालक को दबोच लिया।

किशोरी ने सारी घटना पुलिस को बताई। कोतवाल ने बताया कि घटना धामपुर कोतवाली क्षेत्र की है, इसलिए धामपुर पुलिस को बुलाकर ट्रक चालक को धामपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। बच्चों को भी धामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed