{"_id":"5e0acfdf8ebc3e87e618bdcd","slug":"uttarakhand-treatment-will-be-expensive-in-government-hospitals-from-new-year-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः नए साल से सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः नए साल से सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा महंगा
Tue, 31 Dec 2019 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:34 AM IST
सार
- मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले दून अस्पताल में फिलहाल रहेंगी पुरानी दरें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले सरकारी अस्पतालों में नए साल से इलाज महंगा हो जाएगा। पंजीकरण से लेकर विभिन्न चिकित्सीय जांचों और वार्ड में भर्ती करने आदि का शुल्क दस फीसदी बढ़ना है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले दून अस्पताल में इनमें फिलहाल कोई इजाफा नहीं होगा।
विज्ञापन
शहर के जिला अस्पताल (पंडित दीनदयाल उपाध्याय-कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल) की बात करें तो ओपीडी में जांच कराने के लिए रजिस्ट्रेशन का पर्चा 17 रुपये के बजाय अब 25 रुपये में बनेगा। इसी तरह अल्ट्रासाउंड के लिए 518 और एक्स रे के लिए लगभग 200 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी एक जनवरी से अस्पताल में पर्चा बनाने से लेकर विभिन्न जांचों, वार्ड में भर्ती करने और इलाज आदि की दर फीसदी बढ़ जाएगी। इसी तरह विभिन्न संयुक्त, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी रजिस्ट्रेशन से लेकर भर्ती कराने और अन्य विभिन्न जांचों का खर्च दस फीसदी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन