{"_id":"673b79c02814a66fa403ab21","slug":"uttarakhand-transport-corporation-order-now-all-bs-6-standard-buses-will-run-only-on-delhi-route-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: परिवहन निगम का आदेश...अब केवल दिल्ली मार्ग पर चलेंगी बीएस-6 मानक की सभी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: परिवहन निगम का आदेश...अब केवल दिल्ली मार्ग पर चलेंगी बीएस-6 मानक की सभी बसें
Mon, 18 Nov 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:02 PM IST
सार
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के लिए डीजल और सीएनजी बसों की किल्लत हो गई है। लिहाजा, बेड़े में जितनी भी बीएस-6 (छोटी, बड़ी, सीएनजी, वॉल्वो, अनुबंधित) बसें हैं, वह केवल दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
बस
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली बस सेवा के संचालन में हो रही दुश्वारियों को कम करने के लिए परिवहन निगम ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को निगम मुख्यालय ने आदेश दिया कि सभी बीएस-6 बसें केवल दिल्ली मार्ग पर चलाई जाएंगी, जिसकी परमिट ट्रांसफर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।
विज्ञापन
महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के लिए डीजल और सीएनजी बसों की किल्लत हो गई है। लिहाजा, बेड़े में जितनी भी बीएस-6 (छोटी, बड़ी, सीएनजी, वॉल्वो, अनुबंधित) बसें हैं, वह केवल दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Haridwar: रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, वन विभाग और रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धीमी करानी पड़ी ट्रेन की रफ्तार
विज्ञापन
इनकी परमिट ट्रांसफर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने मंडलीय प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को आदेश दिए कि वे स्थानीय मार्गों पर बीएस-4 बसों का संचालन सुनिश्चित करें।