{"_id":"673afd83e8aa8be2040aaf2c","slug":"elephant-came-on-haridwar-railway-track-train-speed-had-to-be-slowed-down-uttarakhand-news-in-hindi-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, वन विभाग और रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धीमी करानी पड़ी ट्रेन की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, वन विभाग और रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धीमी करानी पड़ी ट्रेन की रफ्तार
Mon, 18 Nov 2024 02:15 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:15 PM IST
सार
हाथी के रेलवे ट्रैक पर आने की सूचना से वन विभाग और रेल प्रशासन की टीम में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद वनमर्मियों ने हाथी को ट्रैक से नीचे खदेड़ा। और ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया।
विज्ञापन
हाथी।
विस्तार
हरिद्वार के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। बीती रात ज्वालापुर में एक जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पर आ धमका। रेलवे ट्रैक पर हाथी को देखकर वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हाथी का पीछा कर रही वन विभाग की रेलवे ट्रैक टीम ने तुरंत रेल प्रशासन से संपर्क साधकर कॉशन लिया और ट्रेन की गति को धीमा कराया। कड़ी मशक्कत के बाद वनमर्मियों ने हाथी को ट्रैक से नीचे खदेड़ा, जिसके बाद फिर से ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी फिरौती, परिवार के एक सदस्य को मारने की दी धमकी
विज्ञापन
रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाथियों को रेलवे ट्रैक पर आने से रोकने के लिए रेलवे ट्रैक टीम लगाई गई है। बीती रात हाथी आने के बाद रेल प्रशासन से संपर्क साधा गया और कॉशन लिया गया। जब हाथी को सुरक्षित जंगल में खदेड़ा गया तब कॉशन हटाकर रेलवे ट्रैक सुचारू कराया गया। .