फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transport Corporation: Now roadways buses will run on CNG, fast preparation, tender taken out

उत्तराखंड परिवहन निगम: अब सीएनजी से चलेंगी रोडवेज की बसें, तैयारी तेज, टेंडर निकाला

Sat, 13 Nov 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Nov 2021 01:00 AM IST
सार

उत्तराखंड परिवहन निगम ने बीते दिनों दिल्ली से कुछ बसें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से लीज पर ली थीं, जो कि सीएनजी से चलती हैं। यह दून-दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। इन बसों से डीजल वाहन के मुकाबले रोडवेज को खासी कमाई हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation: Now roadways buses will run on CNG, fast preparation, tender taken out
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जल्द ही सीएनजी से चलेंगी। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। रोडवेज की 600 बसों को डीजल से सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा।

विज्ञापन


600 बसों को सीएनजी में संचालित किया जाएगा
दरअसल, परिवहन निगम ने बीते दिनों दिल्ली से कुछ बसें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से लीज पर ली थीं, जो कि सीएनजी से चलती हैं। यह दून-दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। इन बसों से डीजल वाहन के मुकाबले रोडवेज को खासी कमाई हो रही है। पिछले दिनों इसी आधार पर बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया था कि परिवहन निगम की 600 बसों को सीएनजी में संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही निगम जो करीब 300 अनुबंधित बसें अपने बेड़े में जोड़ेगा, वह भी सीएनजी से संचालित होंगी। इसके लिए निगम ने बाकायदा प्रोत्साहन की योजना भी बनाई है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में परिवहन निगम ने अपनी बसों में सीएनजी किट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है, जिसके लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी कर ली है। निगम के मुताबिक, टेंडर निकलने के बाद सीएनजी में बसें परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनाफे का सौदा है सीएनजी बस
जिस तरह से डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उस हिसाब से परिवहन निगम कई रूटों पर काफी कम कमाई या घाटे में बसों का संचालन कर रहा है। सीएनजी किट लगाने के बाद इन बसों का खर्च कम और कमाई ज्यादा हो जाएगी। इसी आधार पर निगम ने सीएनजी बसें चलाने का निर्णय लिया है। निगम के जीएम संचालन दीपक जैन के मुताबिक, टेंडर निकाला जा चुका है। जल्द ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

दून-दिल्ली के बीच 5 ढाबों पर रुकेंगी रोडवेज की बसें
देहरादून से दिल्ली के बीच रोडवेज की बसें केवल पांच ढाबों-रेस्टोरेंटों पर रुकेंगी। शुक्रवार को परिवहन निगम प्रबंधन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इससे इतर किसी भी ढाबे पर बस रोकी गई तो संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, देहरादून ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार डिपो, ऋषिकेश डिपो, रुड़की और श्रीनगर डिपो की बसें अब दून-दिल्ली के बीच पांच ढाबों पर रुकेंगी। ग्रामीण, पर्वतीय और रुड़की डिपो की दिल्ली जाने वाली बसें दीपमाला ढाबे पर रुकेंगी।

हरिद्वार डिपो की दिल्ली जाने वाली बसें और ग्रामीण, पर्वतीय, श्रीनगर की दिल्ली से दून आने वाली बसें केवल ए-वन प्लाजा टूरिस्ट ढाबे पर रोकी जाएंगी। ऋषिकेश और श्रीनगर डिपो की दिल्ली की ओर जाने वाली साधारण बसें, ऋषिकेश, श्रीनगर एवं रुड़की डिपो की दिल्ली से वापस आ रहीं साधारण बसें क्वालिटी कैफे पर रोकनी होंगी। इसी प्रकार, ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार, ऋषिकेश और कोटद्वार डिपो की दिल्ली की ओर जाने वाली बसें विकानो फूड कोर्ट रामपुर तिराहा पर रोकनी होंगी।


ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार, ऋषिकेश और कोटद्वार डिपो की दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली बसें फॉर्चुन ग्रांड यूनिट ऑफ बेन टैक्नोलॉजीज पर ही रुकेंगी। परिवहन निगम के मुताबिक, इन अधिकृत ढाबों के अलावा अगर ड्राइवर-कंडक्टर ने किसी अन्य ढाबे पर बस रोकी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निगम ने सभी मंडल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह अनुबंधित ढाबों का औचक निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता और दामों की जानकारी जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed