{"_id":"5f4fdd61c6570722e86602db","slug":"uttarakhand-tourism-development-of-katarmal-and-jageshwar-dham-under-heritage-circuit-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हैरिटेज सर्किट योजना से कटारमल और जागेश्वर धाम का पर्यटन विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हैरिटेज सर्किट योजना से कटारमल और जागेश्वर धाम का पर्यटन विकास
Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
सार
- पर्यटन से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र पोषित स्वदेश हैरिटेज सर्किट योजना से अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम और कटारमल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। कटारमल से मंदिर तक ट्रैक रूट का निर्माण करने के साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं के लिए अन्य तमाम कार्य किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
स्वदेश हैरिटेज सर्किट योजना के तहत प्रदेश में पर्यटन विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। इस योजना में टिहरी में इको एंड एडवेंचर टूरिस्ट सर्किट और कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा जिले के कटारमल और जागेश्वर धाम में शामिल हैं। टिहरी जिले में 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पार्किंग का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
कटारमल और जागेश्वर धाम में योजना के माध्यम से पार्किंग, साइड डेवलपमेंट, कैफे, सूचना केंद्र, सोलर लाइट, ओपर एयर थिएटर, कटारमल से मंदिर तक ट्रैक रूट, मंदिर जाने के लिए सीढ़ियों का निर्माण, विश्राम केंद्र, व्यू प्वाइंट, वाटर टैंक, साइनेज समेत तमाम पर्यटन विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फेसबुक पर लिखा है कि कटारमल और जागेश्वर धाम में पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा सरकार की प्राथमिकता है।