फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand tourism department website hacked

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग की वेबसाइट हैक कर डाली आपत्तिजनक टिप्पणी, अज्ञात हैकरों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Mar 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 03 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand tourism department website hacked
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट को हैक करने वाले हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मुकदमे में अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले डीआईजी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत के नेतृत्व वाली टीम को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ अंकुश मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात पर्यटन विभाग उत्तराखंड की वेबसाइट को हैक कर लिया गया था। इस पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी भी नोटिफिकेशन के रूप में अपलोड की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में पर्यटन विभाग के जन संपर्क अधिकारी कमल किशोर जोशी ने साइबर थाने को तहरीर दी थी। इसके आधार पर आईटी एक्ट के तहत अज्ञात हैकरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हैकरों ने खुद को इंडोनेशिया का होना नोटिफिकेशन में लिखा हुआ है। उन्होंने भारत की अन्य वेबसाइटों को भी हैक करने की धमकी दी है। हैकरों ने लिखा है कि भारत में उनके साथियों से बदसलूकी हो रही है, जिसे अगर न रोका गया तो वे बहुत बड़े काम को भी अंजाम दे सकते हैं। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर इंस्पेक्टर भारत की अगुवाई में टीम बनाई गई है। 

बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई बडे़ नेताओं की सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक होने के मामले सामने आए थे। हाल ही में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की सोशल मीडिया के तमाम अकाउंट भी हैक किए गए थे। इन सभी मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे, लेकिन अभी तक कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed