फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 29 September 2021

उत्तराखंड: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी और जल्द देवभूमि आएंगे पीएम मोदी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Wed, 29 Sep 2021 05:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Sep 2021 05:26 PM IST
सार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी नवरात्रि के पहले या दूसरे दिन उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 29 September 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। उधर, चंपावत में बाप-बेटी के रिश्ते को एक और कलयुगी पिता के शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


देहरादून में डबल मर्डर: प्रेमनगर में कोठी से मिला महिला और नौकर का शव, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है। प्रेमनगर के धौलास इलाके से यह दोनों शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi: नवरात्रि के पहले दिन उत्तराखंड आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केदारनाथ में तैयारियां तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी नवरात्रि के पहले या दूसरे दिन उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि अभी इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बारे स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: मंत्री हरक का वीडियो वायरल, मची खलबली, भाजपा प्रदेश प्रभारी ने माना अनुशासनहीनता
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह प्रदेश में सत्ता चलाने वालों पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि मंत्री ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि वह इस दौरान किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक भाषा पर आपत्ति जता रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: शराब के नशे में नाबालिग बेटी की आबरू लूटता रहा दरिंदा पिता, घर से भागी बड़ी बहन ने खोला राज
बाप-बेटी के रिश्ते को एक और कलयुगी पिता ने शर्मसार किया है। नेपाल मूल का यह कलयुगी पिता शराब के नशे में 13 साल की नाबालिग बेटी की आबरू लूटता रहा। राज खुला तो स्वयंसेवी संस्था रीड्स ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही दरिंदे पिता की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: देहरादून में झमाझम बारिश, यमुनोत्रीधाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद
उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट बुधवार को फिलहाल सुचारू हैं। वहीं आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहा। हालांकि दोपहर एक बजे बाद दून के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed