{"_id":"6193a03b9618ca70617e52f9","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-16-november-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदरीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू और सियासत गरमाने दून पहुंचे मनीष सिसोदिया, पढ़ें 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदरीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू और सियासत गरमाने दून पहुंचे मनीष सिसोदिया, पढ़ें 5 बड़ी खबरें
Tue, 16 Nov 2021 05:49 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:49 PM IST
सार
पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सियासी माहौल गरमाने आज से दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मंगलवार को कुमाऊं के दौरे पर रहे। वहीं, उत्तराखंड के लालतप्पड़ में साल 2017 में हुए किडनी कांड के आरोपी अक्षय राउत को पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2021: महाभिषेक पूजा के बाद बदरीनाथ धाम में गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद
पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज मंगलवार से शुरू हो गई है। भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के बाद मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल में छह माह के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
ऋषिकेश: आवास विकास कालोनी में घुसा गुलदार, लोगों में मचा हड़कंप, मौके पर वन विभाग की टीम
ऋषिकेश की आवास विकास कालोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने वहां गुलदार को भागते हुए देखा। लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां हड़कंप की स्थिति बन गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चुनाव 2022: सियासी माहौल गरमाने उत्तराखंड पहुंचे मनीष सिसोदिया, व्यापारियों से मांगा साथ
आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सियासी माहौल गरमाने आज से दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने देवभूमि बिजनेस डायलॉग में व्यापारियों के साथ संवाद किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चुनाव 2022: जेपी नड्डा ने साधा निशाना, कहा- जिस बंगाल ने देश को दिशा दी, आज वो बहुत बुरे दौर से गुजर रहा
उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मंगलवार को कुमाऊं के दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने उधमसिंह नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: 2017 में ह़ुए किडनी कांड का आरोपी अक्षय राउत असम से गिरफ्तार
उत्तराखंड के लालतप्पड़ में साल 2017 में हुए किडनी कांड के आरोपी अक्षय राउत को पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया है। अक्षय राउत 20 हजार रुपये का ईनामी आरोपी था। अक्षय के पिता और किडनी कांड का सरगना अमित राउत इसी मामले में पहले से ही देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...