{"_id":"60e982fd936f26334f2947bd","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-10-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः सीएम धामी की पीएम से मुलाकात और मसूरी हाईवे पर लगा 10 किमी लंबा जाम, पढ़ें 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः सीएम धामी की पीएम से मुलाकात और मसूरी हाईवे पर लगा 10 किमी लंबा जाम, पढ़ें 5 बड़ी खबरें
Sat, 10 Jul 2021 05:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:52 PM IST
सार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं वीकेंड पर आज मसूरी-देहरादून हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंडः देहरादून-मसूरी मार्ग पर सुबह से ही लगा 10 किमी लंबा जाम
देहरादून-मसूरी मार्ग पर शनिवार की सुबह लंबा जाम लग गया। जिस वजह से वीकेंड पर पर्यटन नगरी मसूरी में जाने की हसरत लिए लोग रास्ते में ही परेशान हो गए। यहां मसूरी से पहले ही करीब 10 किमी. लंबा जाम लग गया। जिससे लोग खासा परेशान दिखे।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजारीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। यह उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल का पहला दौरा है। इस दौरे के मद्देनजर आप कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सड़कों पर गरजी कांग्रेस, सीएम आवासकूच में कई बड़े नेता शामिल
अपने विभन्न मुद्दों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, विजय सारस्वत और लक्ष्मी अग्रवाल प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वीकेंड में हरकी पैड़ी पर यात्रियों की भीड़, कहीं ये कोरोना की तीसरी लहर को बुलावा तो नहीं
हरिद्वार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाहरी लोग आ रहे हैं। वीकेंड पर हरकी पैड़ी सील करनी पड़ी थी। पार्किंगों में वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिल रही है। अधिकतर लोग बिना रोकटोक और निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...