फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: pushkar singhi dhami will meet with pm modi today

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, दिया था 15 मिनट का समय, लेकिन सवा घंटे तक हुई बात

Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: pushkar singhi dhami will meet with pm modi today
प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तीव्र गति से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।  प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि युवा नेतृत्व में राज्य का तेजी से चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य से संबंधित ज्वलंत मुद्दों के बारे में बताया। उन्होंने कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री की वार्ता निर्धारित 15 मिनट से अधिक 1 घंटा 15 मिनट तक चली।
  
इस दौरान मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से केदारनाथ धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यों के वर्चुअल शिलान्यास के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया।   

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में हेल्थ सेक्टर में सुधार के लिये अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं हैं। एम्स ऋषिकेश केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण देन है। कोविड महामारी से लड़ाई में इसकी बड़ी भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कुमाऊं मण्डल में भी एक एम्स की स्थापना करने का अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय महत्व की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिये आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की स्वीकृति प्रदान करवाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना से यमुना नदी में जल उपलब्धता बढ़ेगी। इससे छह राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड एवं हिमाचल लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बना रहा है। निर्धारित समय से एक घंटा अधिक समय दिये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड की जनता के प्रति प्रधानमंत्री के लगाव एवं चिंतन का परिचायक है।

गृहमंत्री शाह से मुख्यमंत्री ने दो एयर एंबुलेंस की अनुमति मांगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के तहत दो एयर एंबुलेंस मान्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आपदा की घटनाओं में लापता होने वाले लोगों को मृत घोषित करने की व्यवस्था स्थाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने शाह से एसडीआरएफ के तहत लंबित केंद्रीय अंशदान की दूसरी किस्त जल्द जारी कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री एसडीआरएफ के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आपदा प्रबंधन शोध संस्थान खोलने का अनुरोध भी किया।
 
नई दिल्ली प्रवास के दौरान शनिवार को धामी ने शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री से उन्होंने चर्चा की। शाह से कोविड की तीसरी लहर के दृष्टिगत राज्य सरकार की तैयारियों, चार धाम यात्रा, कांवड़ यात्रा पर भी विचार विमर्श किया।

पूर्वोत्तर राज्यों की तरह हो केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती खर्च 
मुख्यमंत्री ने राज्य में समय-समय पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध मेलों व पर्वों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर होने वाला खर्च पूर्वोत्तर राज्यों के समान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विशेष श्रेणी के राज्य की भांति केंद्र और राज्य का अंशदान 90 और 10 के अनुपात में होना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की लंबित धनराशि 47.29 करोड़ रुपये के भुगतान में विलंब शुल्क सहित छूट प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

इनर लाइन प्रतिबंध हटाया जाए
मुख्यमंत्री नेपाल तथा चीन की सीमा लगे क्षेत्रों में इन लाइन प्रतिबंध हटाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर स्थित गांव दुर्गम भौगोलिक परिस्थिति तथा आर्थिक अवसरों की कमी के कारण वीरान हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में इनर लाइन प्रतिबंध हटाये जाने से पर्यटन के अपार अवसर खुलेंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से वहां से पलायन रुकेगा। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर सीमा प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने चमोली जिले के नीति घाटी और उत्तरकाशी के नेलांग घाटी ( जाडूंग गांव) को इनर लाइन प्रतिबंध से हटाये जाने के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया। 

 

राष्ट्रपति व राजनाथ से भी की मुख्यमंत्री ने भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिवस की बधाई भी दी और उनके स्वस्थ दीर्घायु होने की कामना की।

राज्यों से बात करने के बाद ही कांवड़ यात्रा पर लिया जाएगा फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांवड़ यात्रा केवल उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली से भी जुड़ी है। इन राज्यों से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम सात बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मंत्रालयों से संबंधित मसलों की पैरवी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने लिया राज्यपाल कोश्यारी आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली पहुंचकर वहां महाराष्ट्र सदन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कोश्यारी ने धामी को शुभकामनाएं दीं। धामी को कोश्यारी का वफादार माना जात है। सियासी जानकार कहते हैं कि धामी को सीएम की कुर्सी दिलाने में कोश्यारी का अहम योगदान रहा।
 

छह सितंबर से पहले होगा विधानसभा सत्र
विधानसभा का आगामी सत्र छह सितंबर से पहले आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच सत्र को लेकर भी चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि छह सितंबर तक विधानसभा सत्र का आहूति होना है। इस मौके पर विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल भी मौजूद थे।
 

लाखों छात्रों की सेहत और किसानों की आर्थिकी सुधारने की तैयारी 
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के पोषण स्तर के सुधार के लिए उन्हें मिड-डे मील में मोटा अनाज दिए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों को मोटा अनाज सब्सिडी के आधार पर उपलब्ध कराने से उन्हें पोषण और स्थानीय किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को अनुमोदन के लिए इसका प्रस्ताव भेजा गया है। 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान खोलने के लिए मंजूरी दिए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए देहरादून में निशुल्क भूमि की व्यवस्था कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश की शैक्षिक उपलब्धियों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य को शिक्षा से संबंधित सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2020-21 में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने प्रदेश में वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम, स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम, डिजिटल साक्षरता आदि कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए केंद्र सहयोग करे।

मुख्यमंत्री ने मांगा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं के लिए 150 का बजट 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरपीद सिंह पुरी से मिलकर प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं के लिए 89 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 150 करोड़ किए जाने का अनुरोध किया। ताकि योजनाओं पर जल्द काम पूरा किया जा सके। 

केंद्र के सहयोग से स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में हुआ सुधार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों और कोविड की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि केंद्र के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed