फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 07 July 2021

उत्तराखंड: अजय भट्ट की केंद्रीय कैबिनेट में एंट्री और रमेश पोखरियाल निशंक का इस्तीफा, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Wed, 07 Jul 2021 06:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jul 2021 06:14 PM IST
सार

पीएम मोदी की कैबिनेट में उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को भी जगह मिली है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 07 July 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार वर्ष 1958 में फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। वहीं, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अजय भट्ट को भी पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं, अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तारः पीएम मोदी की कैबिनेट में उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट को मिली जगह, जानें उनके बारे में खास बातें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को भी जगह मिली है। जानकारी के अनुसार, आज शाम 6 बजे सांसद अजय भट्ट भी सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तारः शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों के चलते दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


यादों में दिलीप कुमार: 'मधुमति' की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे दिलीप कुमार, ये दो मशहूर गीत हुए थे शूट
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार वर्ष 1958 में फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। लगभग छह हफ्ते तक यहां रहे। इस दौरान उन्होंने घोड़ाखाल स्थित चीड़ के जंगलों के बीच फिल्म के दो प्रमुख गीत 'सुहाना सफर और यह मौसम हंसी' और 'दैया रे दैया चढ़ गयो पापी बिछुआ' का फिल्मांकन किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध: जलाभिषेक के लिए कांवड़ की बजाय टैंकरों से ले जा सकते हैं गंगा जल
कांवड़ यात्रा प्रतिबंध होने पर जलाभिषेक के लिए बैठक में एक विशेष विकल्प पर भी विचार किया गया है। इसके तहत क्षेत्र विशेष के लोग टैंकर से गंगाजल ले जा सकते हैं। इस टैंकर से जल लेकर स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक किया जा सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड मौसम अपडेटः नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश के आसार
नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ ही तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में भी कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed