फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi cabinet Expansion : MP Ajay Bhatt will include Union Cabinet, Know his profile

मंत्रिमंडल विस्तारः पीएम मोदी की कैबिनेट में राज्य मंत्री बने सांसद अजय भट्ट, जानें उनके बारे में खास बातें...

Wed, 07 Jul 2021 07:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jul 2021 07:10 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक बुधवार को अजय भट्ट पीएम आवास भी गए थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
PM Modi cabinet Expansion : MP Ajay Bhatt will include Union Cabinet, Know his profile
मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बने अजय भट्ट - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को भी जगह मिली है। सांसद अजय भट्ट ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को वे सुबह पीएम आवास भी गए थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बता दें कि अजय भट्ट वर्तमान में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से सांसद हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तारः शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों के चलते दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय भट्ट मेहनती, आत्मविश्वासी और जुझारु व्यक्ति रहे हैं। शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे अजय भट्ट का बचपन से आरएसएस से और फिर विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव रहा। वे एक तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। 

ऐसा रहा सफर

राज्य निर्माण आंदोलन में सांसद अजय भट्ट की सक्रिय और अहम भूमिका देखने को मिली। अजय भट्ट उत्तरांचल संघर्ष समिति के प्रमुख सदस्य भी रहे। उन्होंने वर्ष 1996 में पहली बार रानीखेत से चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश विधान सभा में रानीखेत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

अजय भट्ट उत्तर प्रदेश विधान सभा में लोक लेखा समिति तथा विधान सभा की विशेषाधिकार समिति के सभापति का दायित्व भी निभा चुके हैं। 09 नवम्बर 2000 को उत्तर प्रदेश से पृथक राज्य उत्तरांचल ( वर्तमान नाम उत्तराखंड) बनने के बाद भट्ट अन्तरिम सरकार में मंत्री बने। बतौर मंत्री उनका कार्यकाल शानदार रहा।

2002 से 2007 तथा 2012 से 2017 तक रानीखेत विधान सभा का पुनः प्रतिनिधित्व कर उत्तराखंड विधान सभा में रानीखेत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 18 मई 2012 से 15 मार्च 2017 तक उत्तराखंड विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। 2015 में अजय भट्ट को नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ सर्व सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी भी दी गई।

अजय भट्ट 2019 में 17वीं लोकसभा में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर वे पहली बार सांसद चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे दिग्गज को लगभग साढ़े तीन लाख वोटों से हराया तथा प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले सांसद बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed