फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   veteran actor dilip kumar passed away : uttarakhand connection, two hit songs shooting in nainital

यादों में दिलीप कुमार: 'मधुमति' की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे दिलीप कुमार, ये दो मशहूर गीत हुए थे शूट

Wed, 07 Jul 2021 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

आजादी के बाद इस क्षेत्र में यह किसी फिल्म की पहली शूटिंग थी, लिहाजा लोगों में शूटिंग देखने को लेकर बहुत उत्साह था।

विज्ञापन
veteran actor dilip kumar passed away : uttarakhand connection, two hit songs shooting in nainital
शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे दिलीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार वर्ष 1958 में फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। लगभग छह हफ्ते तक यहां रहे। इस दौरान उन्होंने घोड़ाखाल स्थित चीड़ के जंगलों के बीच फिल्म के दो प्रमुख गीत 'सुहाना सफर और यह मौसम हंसी' और 'दैया रे दैया चढ़ गयो पापी बिछुआ' का फिल्मांकन किया।

विज्ञापन


शूटिंग देखने को लेकर बहुत उत्साह
आजादी के बाद इस क्षेत्र में यह किसी फिल्म की पहली शूटिंग थी, लिहाजा लोगों में शूटिंग देखने को लेकर बहुत उत्साह था। नैनीताल, भीमताल और आसपास के क्षेत्रों से लोग पैदल ही शूटिंग देखने के लिए घोड़ाखाल में उमड़ पड़े थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आम व्यक्ति किस तरह स्थानीय लोगों से मिले
तब दिलीप कुमार एक फिल्म एक्टर की तरह नहीं, बल्कि आम व्यक्ति किस तरह स्थानीय लोगों से मिले और उन्होंने उनका हाल जाना। दिलीप कुमार की यह अदा आज भी फिल्म की शूटिंग देख चुके लोगों को बखूबी याद है।

मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली

दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। 

25 साल की उम्र में देश के नंबर वन एक्टर के रूप में स्थापित हुए
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सुबह 8 बजे उनके निधन की जानकारी ट्वीट की गई। यह ट्वीट उनके पारिवारिक मित्र फैसल फ़ारूकी की ओर से किया गया। दिलीप साहब ट्रेजेडी किंग के साथ ऑलराउंडर एक्टर भी कहे जाते थे। 25 साल की उम्र में वे देश के नंबर वन एक्टर के रूप में स्थापित हो गए थे। 

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर थे
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। बॉलीवुड में वे ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर थे। दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed