{"_id":"612f66248ebc3e5ad87fea5f","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-01-september-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आशा कार्यकत्रियों को सौगात और भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आशा कार्यकत्रियों को सौगात और भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Wed, 01 Sep 2021 05:17 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:17 PM IST
सार
रानीपोखरी में पुल टूटने के मामले पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधाानी देहरादून की सड़कों पर उतरे। वहीं, प्रदेश में आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच माह तक दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरिद्वार में शराब के नशे में हाईवे पर कार में स्टंट करते हुए हुडदंग मचा रहे मुरादाबाद के सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: आशा कार्यकत्रियों और फैसिलिटेटर को पांच माह के लिए मिलेंगे दो हजार रुपए, आदेश जारी
उत्तराखंड की सभी आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच माह तक दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। बुधवार को राज्य सरकार की ओर से इस बाबत जीओ जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
देहरादून: रानीपोखरी पुल टूटने के मामले में सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन
रानीपोखरी में जाखन नदी पर पुल टूटने के मामले पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता राजधाानी देहरादून की सड़कों पर उतरे। बुधवार को सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम: 24 घंटे के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी, बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी में खुला
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरिद्वार: नशे में कार से हाईवे पर स्टंट कर रहे थे सात युवक, पुलिस ने किया पीछा, सभी गिरफ्तार
हरिद्वार में शराब के नशे में हाईवे पर कार में स्टंट करते हुए हुडदंग मचा रहे मुरादाबाद के सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्टंट करते हुए आरोपी अन्य यात्रियों की जान को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को भी आरोपियों ने तोड़ डाला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: आज से खुले प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज और विवि, अनिवार्य रूप से पहनना होगा मास्क
प्रदेश में छात्र-छात्राओं के एडमिशन और कुछ में परीक्षाओं को लेकर आज से सभी सरकारी एवं निजी डिग्री कॉलेज खुल गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से बताया गया कि इस संबंध में सभी तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली गईं थीं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...