{"_id":"612f3da28ebc3eb6c127ae3b","slug":"dehradun-news-aam-aadmi-party-workers-protest-on-ranipokhari-bridge-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: रानीपोखरी पुल टूटने के मामले में सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: रानीपोखरी पुल टूटने के मामले में सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन
Wed, 01 Sep 2021 02:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:18 PM IST
सार
बता दें कि बीती 27 अगस्त को रानीपोखरी में ऋषिकेश- देहरादून मोटर मार्ग पर जाखन नदी के ऊपर बना पुल टूट गया था। पुल के टूटने से ऋषिकेश से जौलीग्रांट, भानियावाला, डोईवाला और देहरादून जाने वाले वाहनों को श्यामपुर बाईपास से नेपाली तिराहा से छिद्दरवाला होते हुए जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
रानीपोखरी में पुल ढहा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीपोखरी में जाखन नदी पर पुल टूटने के मामले पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता राजधाानी देहरादून की सड़कों पर उतरे। बुधवार को सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज के ऑफिस का घेराव करने की कोशिश भी की। जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड सरकार और मंत्री सतपाल महाराज पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बता दें कि बीती 27 अगस्त को रानीपोखरी में ऋषिकेश- देहरादून मोटर मार्ग पर जाखन नदी के ऊपर बना पुल टूट गया था। पुल के टूटने से ऋषिकेश से जौलीग्रांट, भानियावाला, डोईवाला और देहरादून जाने वाले वाहनों को श्यामपुर बाईपास से नेपाली तिराहा से छिद्दरवाला होते हुए जाना पड़ रहा था। सोमवार को थानो-भोगपुर आंतरिक मोटर मार्ग खुलने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
रानीपोखरी में पुल निर्माण को लेकर सक्रिय हुए त्रिवेंद्र
रानीपोखरी में क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर सिंचाई, वन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था को धरातल पर उतारने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने उत्तराखंड अंतरिक्ष उपग्रह केंद्र के निदेशक प्रो. एमपीएस बिष्ट से रानीपोखरी पुल के संबंध में उपग्रह के आंकड़ों के माध्यम से विस्तृत जानकारी ली। इसके भूवैज्ञानिक कारणों पर भी उनसे विस्तार से चर्चा की। प्रो. बिष्ट की ओर से इस क्षेत्र में भविष्य में होने वाली भौगोलिक घटनाओं के बारे में भी पूर्व सीएम को अवगत करवाया गया, ताकि उस आधार पर नए पुल का निर्माण कार्य किया जा सके।
उन्होंने कहा कि हफ्तेभर में ही भारी वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।