फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Asha workers and facilitators get two thousand rupees for five months, order issued

उत्तराखंड: आशा कार्यकत्रियों और फैसिलिटेटर को पांच माह के लिए मिलेंगे दो हजार रुपए, आदेश जारी

Wed, 01 Sep 2021 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Sep 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Asha workers and facilitators get two thousand rupees for five months, order issued
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड की सभी आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच माह तक दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। बुधवार को राज्य सरकार की ओर से इस बाबत जीओ जारी कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में यह आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीएम धामी के आश्वासन पर आशाओं की हड़ताल खत्म
इससे पहले मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद प्रदेश में 30 दिन से चल रही आशाओं की हड़ताल खत्म हो गई है। खटीमा में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिला।

विज्ञापन

इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की कि 20 दिन में उनकी मांगें पूरी होने का शासनादेश जारी हो जाएगा। सीएम के आश्वासन बाद प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने इसे एकजुटता की जीत बताया। कहा कि 20 दिन में शासनादेश जारी नहीं होने पर आशाएं पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम कैंप कार्यालय कूच कर रहीं आशाओं को पुलिस ने रोका, हंगामा
उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कूच करने के लिए सितारगंज रोड स्थित नागरिक अस्पताल में एकत्र हुईं थी। यहां नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता आदि क्षेत्रों से आशाएं पहुंचीं थीं।

 आशा कार्यक र्ताओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कूच करने के लिए जुलूस निकाला तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें तहसील गेट पर रोक लिया। इस पर आशाओं एवं पुलिस प्रशासन में तीखी नोक-झोंक हुई। आशाएं तहसील गेट पर ही धरने पर बैठ गईं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed