फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Three Railway stations will be redeveloped with 40 crore Rupees modern facilities will available

पीएम मोदी की सौगात: उत्तराखंड में 40 करोड़ से होगा इन तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

Mon, 26 Feb 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Feb 2024 07:54 PM IST
सार

वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Three Railway stations will be redeveloped with 40 crore Rupees modern facilities will available
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टनकपुर, काशीपुर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन का 40 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे 554 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना का वर्चुअल शिलान्यास किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने नया कीर्तिमान बनाया है। सोमवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन से वर्चुअल शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन तीनों रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से कुमाऊं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मिलने के साथ ही लोगों को स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन


कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं और भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं एवं आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। कहा, आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को खत्म कर रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है, तो भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: करीब 90 हजार करोड़ का हो सकता है बजट, कल पहली बार इस समय पेश करेगी धामी सरकार

कहा, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिह्न के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। कहा, देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। उत्तराखंड में आज पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। पीएम की दूरदर्शिता और स्पष्ट विजन से ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।

कहा, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को भी देहरादून से आनंद विहार के मध्य वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात दी है। आज रेल आधुनिक हो रही है, सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन मॉडर्न विजन के साथ विकसित किए जा रहे हैं, लेकिन इस विकास के बीच भी, हमने अपनी संस्कृति और विरासत को कतई नहीं भुलाया है, जिसको ध्यान में रखते हुए जिन स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव आज रखी गई है, उन्हें स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के आधार पर विकसित किया जाएगा। इस मौके पर अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed