फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly session 2024 Budget may be around 90 thousand crore First Time will present in Noon

Uttarakhand: करीब 90 हजार करोड़ का हो सकता है बजट, कल पहली बार इस समय पेश करेगी धामी सरकार

Mon, 26 Feb 2024 06:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

Uttarakhand Assembly Budget Session 2024: अभी तक विधानसभा के पटल पर भोजनवकाश के बाद शाम चार बजे बजट पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूटेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session 2024 Budget may be around 90 thousand crore First Time will present in Noon
बजट सत्र में जाते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 24 वर्ष में पहली बार प्रदेश सरकार मंगलवार को भोजनावकाश से पहले 12.30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेगी। वित्त और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, सरकार नई परंपरा शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


अभी तक विधानसभा के पटल पर भोजनवकाश के बाद शाम चार बजे बजट पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूटेगी। सत्र शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद सरकार पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखेगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सदन मंगलवार तक के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बजट का आकार 89 हजार करोड़ से 90 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश हो रहे इस बजट के लोकलुभावन होने की संभावना भी जताई जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश सरकार ने 77,407.08 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसमें 52,747 करोड़ राजस्व व्यय और 24,659.37 पूंजीगत व्यय का प्रावधान रखा गया था। अनुपूरक बजट को शामिल करते हुए बजट का आकार 88,571.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed