{"_id":"5d1b36fd8ebc3e3cbe0f4b35","slug":"uttarakhand-three-ias-3-pcs-4-secretariat-service-officers-transferred-see-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 3 आईएएस, 3 पीसीएस और 4 सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 3 आईएएस, 3 पीसीएस और 4 सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला
Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 10 अफसरों के विभागों में परिवर्तन कर दिया है। इनमें तीन आईएएस अफसर हैं। प्रभारी सचिव सुशील कुमार को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। सुशील कुमार को ये अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे।
अपर सचिव चंद्रेश यादव के विभागों में गन्ना, चीनी, भाषा तथा उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी जोड़ दी गई है। अपर सचिव परिवहन रणवीर सिंह चौहान को आबकारी आयुक्त से मुक्त कर दिया गया है।
उन्हें अपर सचिव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सिविल सेवा के अफसर अपर सचिव डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव सूचना का दायित्व दिया गया है। उनसे उद्यान, दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी विभाग हटा दिए गए हैं। अपर सचिव प्रताप सिंह शाह को उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे। सचिवालय सेवा के अपर सचिव मुख्यमंत्री सुरेश चंद्र जोशी को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी भी दी गई है। उनसे भाषा विभाग हटा दिया गया है। सचिवालय सेवा के बाध्य प्रतीक्षा में रहे अपर सचिव अतर सिंह को गृह, गरिमा रौंकली को चिकित्सा शिक्षा तथा राजेंद्र सिंह को कृषि एवं उद्यान विभाग दिए गए हैं।
नीचे देखें लिस्ट...