{"_id":"5f3176454aea9712e3455396","slug":"uttarakhand-third-party-investigation-will-be-done-for-the-construction-works-of-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
Mon, 10 Aug 2020 10:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:02 PM IST
सार
- कहा- विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर देखें कार्यों की प्रगति
विज्ञापन
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले के निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी जांच की जाएगी। निर्माण कार्यों के सैंपल लेकर उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी। सरकार की ओर से अब तक कुंभ के कार्यों के लिए 406 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के माध्यम से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति देखें। यदि किसी तरह की समस्या है तो उसे दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भूमिगत बिजली लाइन के लिए हेरिटेज पोल लगने हैं। इस काम को शुरू होने में टेंडर में थोड़ा समय लगेगा। इसके अलावा अमृत योजना, गैस पाइप लाइन, सीवरेज, पेयजल, आस्था पथ का कार्य अक्तूबर तक पूरा होना है। नवंबर और दिसंबर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला की अधिसूचना जारी होने से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें सैंपल जांच की एक्शन टेकन रिपोर्ट सरकार को दी जाए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कुंभ मेला में जनसुविधाओं को देखते हुए सभी अफसर कार्य योजना बना लें। दिसंबर के बाद होने वाले नए कार्य को स्वीकृत न दी जाए। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीरज खैरवाल 12 अगस्त को हरिद्वार कुंभ-मेला क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केबल कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारियों को भी कैंप करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव लोक निर्माण रमेश कुमार सुधांशु, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, सचिव नितेश कुमार झा, सचिव राधिका झा, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार, मेलाधिकारी दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।