{"_id":"5b0ee6684f1c1b946e8b576a","slug":"uttarakhand-tharali-by-election-vote-counting-today-31-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड विस उपचुनाव : आज होगा थराली के सरताज का फैसला, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड विस उपचुनाव : आज होगा थराली के सरताज का फैसला, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Thu, 31 May 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
vote counting
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के थराली विधानसभा उपचुनाव में किसके सर जीत का सेरा सजेगा बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना से साफ हो जाएगा। 28 मई को ईवीएम में बंद हुए 53048 मतदाताओं के वोट उपचुनाव में खड़े पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से कुलसारी में मतगणना शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
चमोली जिले की आरक्षित सीट पर भाजपा के विधायक स्व. मगन लाल शाह के निधन के बाद उपचुनाव हुए। 28 मई को 53.43 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी परमानंद राम ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार कुलसारी स्थिति स्ट्रांग रूम सुबह 5 बजे खोल दिया जाएगा, जिसके बाद मतगणना कक्ष में मतगणना अधिकारी और सहायक की तैनाती जरूरी उपकरणों के साथ की जाएगी। सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के लिए पास जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन