फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Temperature rise ahead of monsoon Yellow Alert issued for strong winds today

Uttarakhand: मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर, आज तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी

Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: आगामी तीन-चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। लेकिन उससे पहले गर्मी खूब तेवर दिखार रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Temperature rise ahead of monsoon Yellow Alert issued for strong winds today
गर्मी से बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में इस साल मानसून सप्ताह भर की देरी से पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस ने खूब परेशान किया।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा।
विज्ञापन


Karanprayag News: जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आया मलबा, सैलाब से क्षेत्र में भारी नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा चढ़ने से मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं ने भी परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है।

इससे पहले पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश गर्मी से राहत दिलाएगी। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी परेशान करेगी। 27 जून के मौसम की बात करें तो पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed