फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dues owed by government departments

Dehradun News: सरकारी विभागों पर 1300 करोड़ बकाया, सीएम ने लिया संज्ञान

Sat, 31 Oct 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
dues owed by government departments
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी विभागों पर बकाया बिजली बिल भुगतान को लेकर संज्ञान लेने को सराहनीय कदम बताया। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकारी विभागों पर लगभग 1300 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। उन्होंने बताया कि आम उपभोक्ता का पांच हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। वहीं, सरकारी महकमों पर इतनी बड़ी राशि बकाया होने के बावजूद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (यूपीसीएल) कार्रवाई से कतराता है। यह सौतेला व्यवहार है। मोर्चा ने कुछ दिन पहले यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। इस बकाया के कारण हर साल बिजली के दाम में अधिभार बढ़ाया जाता है, जिससे आम उपभोक्ता प्रभावित होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed