फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers on work boycott for nine days over their

Dehradun News: मांगों को लेकर नौ दिन से कार्य बहिष्कार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 31 Oct 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers on work boycott for nine days over their
साहिया। मांगों पर सुनवाई नहीं होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी है। पिछले नौ दिनों से कालसी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी आंदोलन पर हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मानदेय बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त धनराशि देने, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, मोबाइल सेवा दुरुस्त करने और शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर अवकाश देने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कई वर्षों से ज्ञापन दिए जा रहे हैं। रैलियों के माध्यम से भी सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन मांगों पर सुनवाई नहीं हुई। 23 अक्तूबर से शुरू हुए कार्य बहिष्कार के तहत कालसी परियोजना के सभी केंद्रों पर ऑनलाइन कार्य भी बंद कर दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष कृतना शर्मा और उर्मिला तोमर ने बताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दो नवंबर को प्रदेशभर की कार्यकर्ता प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगी। इस निर्णय का शशि शर्मा, सुमित्रा भंडारी, नीना तोमर, सुनीता चौहान, रीना, हंसी तोमर, कल्पना, पूनम, प्रभा देवी, ऋषिका ने समर्थन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed