{"_id":"6ae5f5f213cc5a6454046687","slug":"surrender-application-filed-citing-threats-from-the-police-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138121-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुलिस की धमकी का हवाला देकर आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई, खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुलिस की धमकी का हवाला देकर आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई, खारिज
Sat, 31 Oct 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
टैग...अदालत से
विकासनगर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डाक्टरगंज, नवाबगढ़ निवासी धीरज का आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र शनिवार को अस्वीकार कर दिया। धीरज ने अर्जी में कहा था कि 16 अक्तूबर से कोतवाली पुलिस उसके घर आकर उसे और परिवार को बेवजह धमका रही है। उसे आशंका थी कि पुलिस उसे किसी झूठे केस में गिरफ्तार कर सकती है। उसने किसी मामले में वांछित होने पर अदालत में आत्मसमर्पण की अनुमति मांगी थी। न्यायालय ने कोतवाली से आख्या तलब की। आख्या में बताया गया कि धीरज कोतवाली में दर्ज किसी भी प्राथमिकी में वांछित नहीं है। आख्या के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। संवाद