फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tehri Lightning Strikes Two Women Injured Sheep and Goats Perish Several Missing

Tehri: भिलंगना में आकाशीय बिजली का कहर, 50 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत, कई लापता, दो महिलाएं झुलसी

Fri, 08 May 2026 02:25 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: Renu Saklani Updated Fri, 08 May 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Lightning Strikes Two Women Injured Sheep and Goats Perish Several Missing
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश और गर्जना के बीच गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आने से 50 से अधिक भेड़-बकरियां मर गई। जबकि कई अन्य पशु अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे गांव के ऊपरी क्षेत्र में पशु चर रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां मौके पर ही मर गईं। पशुपालकों को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार कई पशु जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर भाग गए, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


इस हादसे में दो महिलाएं भी झुलस गईं। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया। घायलों में एक 7 माह की गर्भवती महिला भी शामिल है। राहत की बात यह रही कि दोनों महिलाओं की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: पयर्टकों के लिए खुला टाइगर फाॅल, हादसे के लिए काैन जिम्मेदार, बीते साल पेड़ गिरने से गई थी दो जान

घनसाली की एसडीएम मंजू राजपूत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है, जो पशुहानि और अन्य नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर रही है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed