{"_id":"5ba4b7d4867a557e876d91d9","slug":"uttarakhand-team-in-vijay-hazare-trophy-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी 2018: लाखों आंखों ने देखा था इस दिन का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी 2018: लाखों आंखों ने देखा था इस दिन का सपना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान जीएम सब करीम से राय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बृहस्पतिवार को भले ही उत्तराखंड की टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी हो लेकिन यह दिन प्रदेश के हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में लंबे समय तक याद रहेगा। इस दिन का सपना प्रदेश के लाखों लोगों ने देखा था। हालांकि चारों एसोसिएशनों के झगड़े के चलते राज्य के लिए यह शुभ मौका 18 साल बाद आया है।
विज्ञापन
राज्य गठन के बाद से ही प्रदेश को बीसीसीआई की मान्यता दिलाने के प्रयास हुए। हालांकि राज्य में कार्यरत चारों क्रिकेट एसोसिएशनों ने आपसी झगड़े के चलते कभी इस ओर नहीं सोचा।
विज्ञापन
पिछले डेढ़ सालों के दौरान मान्यता के प्रयासों में तेजी आई। मौजूदा खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने व्यक्तिगत तौर पर दिलचस्पी लेते हुए सभी संघों को एकजुट करने का प्रयास किया। हालांकि कुछ संघ पदाधिकारियों की हठधर्मिता के चलते उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के चलते उत्तराखंड समेत कई राज्यों को पहली बार घरेलू सत्र की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिला है।
विज्ञापन
कई क्रिकेटरों ने दिखाया दम
राज्य को बीसीसीआई की मान्यता न होने के चलते क्रिकेटरों को दूसरे राज्यों की खाक छाननी पड़ी। प्रदेश की प्रतिभाओं ने अपने शानदार खेल से उन राज्यों की टीमों में भी जगह बनाई। प्रदेश के कई खिलाड़ी भारतीय टीम में भी जगह बनाने में कामयाब हुए। इसके अलावा कई राज्यों की टीमों में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी शामिल हैं।
बीसीसीआई अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
पहली बार मैदान में उतर रही उत्तराखंड की टीम को कई बीसीसीआई अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को शुभकामनाएं दी। वहीं, क्रिकेट ऑपरेशन जीएम सबा करीम ने भी खिलाड़ियों से बातचीत की।