फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand team in ranji trophy 2018

रणजी मैच में कामयाबी की इबारत लिखने को टीम उत्तराखंड तैयार 

Mon, 17 Sep 2018 02:53 PM IST
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 17 Sep 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand team in ranji trophy 2018
ranji trophy

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार प्रदेश की रणजी टीम 20 सितंबर को अपना पहला रणजी मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

 

सामने बिहार की टीम है जो तकरीबन इतने ही सालों बाद रणजी क्रिकेट में वापसी कर रही है। उत्तराखंड के मुकाबले बिहार की टीम मजबूत मानी जा रही है। हालांकि युवा जोश और अनुभव के कॉकटेल से तैयार टीम उत्तराखंड में विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर देने का मद्दा है।


रविवार देर शाम गुजरात पहुंचे टीम मैनेजर दीपक मेहरा ने बताया कि हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा है। टीम गुजरात में अपने प्रदर्शन से कामयाबी की नई इबारत लिखेंगे। प्लेट ग्रुप में शामिल उत्तराखंड को आठ मैच खेलने हैं। ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही क्वाटर फाइनल में जाएगी। टीम के चयन को लेकर कई सवाल उठे हैं, लेकिन टीम गठन के बाद इन सवालों का मतलब नहीं रह जाता है। क्योंकि प्रदेश का हर क्रिकेट प्रेमी टीम को जीतते हुए देखना चाहता है। अनुभव की जहां तक बात हैं तो कोच भाष्कर पिल्लई उत्तराखंड से पहले दिल्ली के कोच रह चुके हैं।

विज्ञापन

 

उनके ही प्रशिक्षण में दिल्ली की टीम पिछले साल कई वर्षों बाद फाइनल तक पहुंची। उनके व्यक्तिगत रिकार्ड की बात की जाए तो भाष्कर के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नाबाद दोहरे शतक के साथ 52.84 की औसत से 5443 रन उनके नाम दर्ज हैं। टीम के कप्तान रजत भाटिया के नाम 104 प्रथम श्रेणी मैच दर्ज हैं। इतने मैचों में उन्होंने जहां 131 विकेट लिए हैं, वहीं 45.17 की औसत से 5782 रन भी बनाए हैं। उपकप्तान विनीत सक्सेना ने 15 शतक के साथ 7092 रन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाए हैं। उड़ीसा के लिए 11 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले सौरभ की गिनती देश के अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाजों में होती है। दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज रंगराजन स्पिन विभाग संभालेंगे। रंगराजन के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 119 विकेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुपचुप विदाई से हैरत 
टीम गुपचुप तरीके से गुजरात के लिए रवाना हो गई। यह सवाल कई क्रिकेट प्रेमियों को खटक रहा है। दरअसल 18 साल बाद टीम अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने के लिए रवाना हो रही है। इस टीम को शुभकामनाएं देने के लिए सरकार का कोई भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा। प्रदेश क्रिकेट की मान्यता को लेकर प्रयासरत रहे खेल मंत्री से भी खिलाड़ियों की मुलाकात नहीं हुई। यूसीसीसी के सभी सदस्य भी टीम को विदा करने के लिए स्टेशन नहीं पहुंचे। टीम के ग्रुप फोटोग्राफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर भी कई सवाल उठे हैं। दरअसल टीम रवाना होने से पहले एसोसिएशन की अधिकारिक ड्रेस में फोटो सेशन कराती है, पर टीम उत्तराखंड तो हाफ पैंट और चप्पल पहने नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed