फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teachers Union marches to CM residence police force deployed to stop them Dehradun News

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचा राजकीय शिक्षक संघ, भारी संख्या में पुलिस बल रोकने के लिए तैनात

Wed, 17 Sep 2025 09:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Sep 2025 09:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने रोक दिया। काफी देर तक आगे नहीं जाने दिए जाने पर शिक्षक यही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Teachers Union marches to CM residence police force deployed to stop them Dehradun News
प्रदर्शन करने रहे शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

पदोन्नति और तबादलों में देरी से शिक्षकों में उबाल है। बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े प्रदेश भर के शिक्षक इसके विरोध में देहरादून की सड़कों पर उतरे। शिक्षकों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला पुलिस चौकी से आगे नहीं जाने दिया। इस पर शिक्षक वहीं, धरने पर बैठ गए। देर शाम मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया।

प्रदेशभर से परेड ग्राउंड में एकत्र हुए शिक्षक लंबित मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड से कनक चौक होते हुए बहल चौक के पास पहुंचे। इस बीच शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री आवास से वार्ता के लिए बुलाया गया। इस पर शिक्षक बहल चौक के पास एस्लेहॉल वाली सड़क में धरने पर बैठ गए। डेढ़ घंटे तक धरने के बाद शिक्षकों ने राजपुर रोड होते हुए सीएम आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला पुलिस चौकी से आगे नहीं बढ़ने दिया।

विज्ञापन


शिक्षकों की जगह-जगह पुलिस से नोक झोंक
इस बीच शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को एक बार फिर से सीएम आवास से वार्ता के लिए बुलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षकों की मांगों के निपटारे के लिए एक सप्ताह के भीतर सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में बैठक का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया। इससे पहले शिक्षकों की जगह-जगह पुलिस से नोक झोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम आवास कूच करने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्युली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंडल मंत्री हेमंत पैन्युली, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया, मंडल मंत्री डॉ रविशंकर गुसाई, आलोक रौथाण, प्रवीन रावल, प्रणय बहुगुणा, डॉ सोहन माजिला, नागेंद्र पुरोहित, अर्जुन पंवार आदि शामिल रहे।

लंबित मांगों पर अमल न होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। आज शिक्षकों की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

देहरादून नहीं पहुंच पाए कई शिक्षक

देहरादून। सीएम आवास कूच के लिए देहरादून आ रहे विभिन्न जिलों के शिक्षकों को पुलिस ने जिले की सीमा पर रोक लिया। शिक्षक संघ के मुताबिक इस वजह से कई शिक्षक देहरादून नहीं पहुंच पाए।

मुख्यमंत्री के साथ इन मांगों पर हुई वार्ता

-प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती रद्द हो

-शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की जाए

-छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए

-शिक्षकों को 13 दिन का मातृ-पितृ अवकाश प्रदान किया जाए

-शिक्षकों के तबादले किए जाएं

-शिक्षकों को बीएलओ डयूटी से मुक्त रखा जाए

-चयन व प्रोन्नत वेतनमान पर एक वेतनवृद्धि दी जाए

-चयन व प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया जाए

-पदोन्नत शिक्षकों की पूर्व की सेवा जोड़कर चयन व प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए


ये भी पढे़ं...Dehradun Flood:  जख्मी पहाड़ों के रास्ते बच्चों को लेकर भागे लोग, पांच घंटे नहीं मिला दूध, भूख से सूखे होंठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed