फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand tea reached in foreign country.

विदेशों में खुशबू बिखेर रही उत्तराखंड की चाय

Fri, 31 Oct 2014 09:38 PM IST
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Fri, 31 Oct 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand tea reached in foreign country.

उत्तराखंड चाय बोर्ड के नौटी बागान की दो हजार, 800 किलो चायपत्ती ईरान, ईराक और रूस पहुंच गई है। इस खेप से उत्तराखंड चाय बोर्ड के नौटी बागान को 4 लाख, 20 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। बोर्ड अब दूसरी खेप की पैकिंग की तैयारियों में लगा है।

विज्ञापन


156 हेक्टेयर वाले नौटी चाय बागान के नौ बगीचों से चुनी गई 2 हजार, 800 किलो ऑर्थोडॉक्स ब्लैक-टी अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए प्रसिद्ध है। इस चायपत्ती की प्रदेश या देश में ही नहीं वरन विदेशों में भी डिमांड है।
विज्ञापन


बगीचों से चुनकर भटोली यूनिट में तैयार की गई चायपत्ती की विदेशों को भेजी गई अभी तक की सबसे बड़ी खेप है। चाय बोर्ड के अनुसार भेजी गई खेप में 1400 किलो चायपत्ती 170 रुपये प्रतिकिलो और 1400 किलो चायपत्ती 130 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी खेप की तैयारी
बोर्ड की मानें तो भटोली यूनिट में इन दिनों लगभग दो हजार किलो की दूसरी खेप की तैयारी की जा रही है। कोलकाता से चायपत्ती की खेप पैरामाउंट ब्रोकर्स कंपनी के माध्यम से ईरान, ईराक और रूस देश की कंपनियों को उनकी मांग के अनुसार बेची गई।

इस वर्ष जुलाई माह में पैरामाउंट ब्रोकर्स कंपनी ने उत्तराखंड चाय बोर्ड से कोलकाता को चायपत्ती के सैंपल भेजने को कहा था। सैंपल पास होने पर सितंबर माह के पहले सप्ताह में पहला लॉट भेजने को कहा गया। बोर्ड की ओर से एलूमिनियम की परत वाले 10 से 20 किलो के विशेष डब्बों में चायपत्ती पैक कर टनकपुर के रास्ते कोलकाता भेजी गई।


उत्पादन हो जाएगा दुगना
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने थराली, पोखरी और जखोली में भी 25 हेक्टेयर में 5 से 7 लाख चायपत्ती के पौधे रोपें हैं। आगामी पांच वर्षों में इन बागानों से चायपत्ती का दोगना उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed