{"_id":"6592e78d6c37c1979c0b4b37","slug":"uttarakhand-swami-avimukteshwaranand-said-winter-chardham-yatra-should-be-widely-publicized-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों का हो खूब प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों का हो खूब प्रचार
Mon, 01 Jan 2024 09:57 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Jan 2024 09:57 PM IST
सार
चारधाम के शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा संपन्न होने के बाद सोमवार को ज्योतिर्मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने पत्रकारवार्ता की।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों का खूब प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इन स्थानों की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी हो इसके लिए सरकार के साथ धार्मिक गतिविधि से जुड़े लोगों को भी पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा का उद्देश्य इन जगह के बारे में लोगों को जानकारी देना था, जिससे लोग वहां जाकर पुण्य अर्जित कर सकें।
विज्ञापन
बदरीनाथ व केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद भी मानवीय गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसपर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। धामों की मर्यादा बनाए रखना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि जोशीमठ में अत्याधुनिक सुविधाओं का अस्पताल बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Haridwar: मनसा देवी मंदिर रोपवे की लीज हुई समाप्त, कंपनी ने संचालन किया बंद
भूमि चयन का काम हो चुका है। जल्द आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस दौरान ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद महाराज, ज्योतिर्मठ मीडिया प्रभारी डॉ. बृजेश सती, प्रबंधक विष्णु प्रियानंद, यमुनोत्री के रावल अनुरुद उनियाल आदि मौजूद रहे।