फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Summer capital Gairsain and Dehradun will soon have E Assembly

Uttarakhand: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और देहरादून जल्द बनेगी ई-विधानसभा, तैयार हो रही डीपीआर

Sun, 30 Apr 2023 01:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 01:07 PM IST
सार

हिमाचल, गोवा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो चुकी है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी गैरसैंण व देहरादून में ई-विधानसभा बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Summer capital Gairsain and Dehradun will soon have E Assembly
गैरसैंण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और देहरादून में स्थापित दोनों विधानसभा को जल्द ही ई-विधानसभा बनाया जाएगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के माध्यम से ई-विधानसभा की डीपीआर तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


हिमाचल, गोवा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो चुकी है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी गैरसैंण व देहरादून में ई-विधानसभा बनाने की प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का प्रयास है कि आगामी सत्र ई-विधानसभा में हो। आईटीडीए की ओर से डीपीआर बनाने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


Harish Rawat Book Launch: जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया 'उत्तराखंडियत' का विमोचन, पढ़ें क्या है किताब में खास
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-विधानसभा बनने से सारा कामकाज ऑनलाइन होगा, जिससे कागज की बचत होगी। सत्र के दौरान भी मंत्रियों व विधायकों को प्रश्नों के लिखित उत्तर, विधायी कार्यों के दस्तावेज लैपटॉप पर उपलब्ध होंगे। सदन में प्रत्येक सदस्य की सीट पर लैपटॉप होगा, जिसमें सत्र से कार्यवाही से संबंधित दस्तावेज आनलाइन मिलेंगे। अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि ई-विधानसभा के लिए आईटीडीए के माध्यम से डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed