{"_id":"6abbfe2b178c6f218f09ffac","slug":"army-trucks-brakes-fail-four-women-hit-three-in-critical-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1078529-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेना के ट्रक के ब्रेक फेल, चपेट में आईं चार महिलाएं, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेना के ट्रक के ब्रेक फेल, चपेट में आईं चार महिलाएं, तीन की हालत गंभीर
Tue, 29 Sep 2026 11:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर मंगलवार को सेना के एक ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ढलान पर बेकाबू हुए ट्रक ने पहले एक यूटिलिटी को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे एक दुकान के पास बैठी चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को सेना का एक ट्रक समाल्टा से सहिया की ओर आ रहा था। सहिया के समीप तीखी ढलान पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक मोड़ नहीं काट सका और सामने खड़ी एक यूटिलिटी को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जा घुसा, जहां कुछ महिलाएं बैठी थीं। इस भीषण टक्कर में यूटिलिटी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में समाल्टा के माटला निवासी असाड़ी देवी, ददौली निवासी सीमा देवी व शिखा और खतार निवासी ढेकूटी देवी घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. हुमा परवीन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को चौकी में कराया खड़ा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सेना के वाहन को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया है। कोतवाली प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।