फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voter turnout at Dakpathar PG College stood at

Dehradun News: डाकपत्थर पीजी कॉलेज में 71.86 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 29 Sep 2026 11:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 29 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Voter turnout at Dakpathar PG College stood at
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डाकपत्थर) में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महाविद्यालय के करीब 1750 मतदाताओं में से 71.86 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सभी मतदान कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी गई। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए कॉलेज परिसर के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी प्रवेश, निकास द्वारों और मतदान केंद्रों के आसपास लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन


मतदान का समय समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटियों को सील किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा और शिक्षकों की निगरानी में इन मतपेटियों को महाविद्यालय के छात्रावास भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद मोहन पैन्यूली ने बताया कि मतदान के दौरान सभी कक्षों में प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कड़ी निगरानी और पुलिस के सहयोग से पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed