फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Sting Case CBI investigation calls several leaders including minister Uniyal for questioning

Uttarakhand Sting Case: सीबीआई ने फिर तेज की जांच, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 29 May 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 May 2025 02:30 AM IST
सार

Uttarakhand News: वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। आरोप था कि हरीश सरकार बचाने के लिए विधायकों का मोलभाव कर रहे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Sting Case CBI investigation calls several leaders including minister Uniyal for questioning
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्टिंग मामले में एक बार फिर से सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। नए विवेचना अधिकारी ने न्यायालय के माध्यम से नोटिस भेज मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है। हरिद्वार के एक विधायक बयान दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। आरोप था कि हरीश सरकार बचाने के लिए विधायकों का मोलभाव कर रहे थे। वहीं, एक अन्य स्टिंग में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के होने का दावा था। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भी शामिल होने की बात भी थी।
विज्ञापन


दावा था कि यह दोनों स्टिंग उमेश कुमार ने कराए हैं। दो साल पहले सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट और वर्तमान विधायक और पत्रकार उमेश कुमार के आवाज के नमूने लेने के लिए नोटिस भेजे थे। इसमें कुछ ने नमूने दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक विभाग की टीम का गोदाम में छापा: जिस कंपनी में काम करता था उसी की बना रहा था नकली दवा, गिरफ्तार

अब इस मुकदमे के नए विवेचना अधिकारी ने मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए अलग-अलग तिथियों में बुलाया है। उनियाल ने बताया है कि बृहस्पतिवार को उन्हें उपस्थित होना था, लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। 2016 में सीबीआई ने जांच शुरू की थी। लगभग तीन साल बाद पूर्व सीएम हरीश व अन्य पर 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था। छह वर्षों से सीबीआई विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed