फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand STF Operation Prahar started Against 337 cyber criminals across the india

Uttarakhand: देशभर के 337 साइबर अपराधियों पर अब कसेगा शिकंजा, STF का ऑपरेशन प्रहार शुरू

Sat, 12 Apr 2025 12:55 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:55 AM IST
सार

बढ़ते साइबर अपराध के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में देशभर के कई राज्यों में छिपे साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand STF Operation Prahar started Against 337 cyber criminals across the india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर के 337 साइबर अपराधियों के खिलाफ एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इसके तहत 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी अपराधी उत्तराखंड में दर्ज 200 से अधिक मुकदमों में नामजद हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध अपराधी भी हैं। इन सभी का पहले सत्यापन होगा। इसके बाद इनके खिलाफ गिरफ्तारी और नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में विशेष टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराध के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में देशभर के कई राज्यों में छिपे साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में अपराधियों को चिह्नित किया गया है। इन पर कार्रवाई के लिए एसपी एसटीएफ स्वप्न किशोर सिंह और डीएसपी साइबर अंकुश के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 17 राज्यों के 272 संदिग्ध अपराधियों और दूसरे चरण में 12 राज्यों के 65 अपराधियों का सत्यापन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बहुत से अपराधियों की गिरफ्तारी की जानी है। जबकि, कई को जांच में सहयोग करने संबंधी नोटिस जारी किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: हेली सेवा में फर्जीवाड़ा करने वाले ठगों पर मुकदमा दर्ज, दो फर्जी वेबसाइट कराई बंद

इन राज्यों में हैं उत्तराखंड के मुल्जिम
दिल्ली में 40, महाराष्ट्र में 38, उत्तर प्रदेश में 28, राजस्थान में 28, तमिलनाडू में 25, पश्चिम बंगाल में 18, कर्नाटका में 17, गुजरात में 16, नागालैंड में 15, मध्यप्रदेश में 14, तेलंगाना में 11, केरला में 10, आंध्र प्रदेश में 10, बिहार में नौ, हरियाणा में आठ, पंजाब में सात, असम में छह, मणिपुर में छह, मिजोरम में पांच, झारखण्ड में पांच, गोवा में पांच, ओडिसा में चार, छत्तीसगढ में तीन, दिल्ली एनसीआर में तीन, त्रिपुरा में दो, दादरा नागर हवेली में एक, मेघालय में एक, हिमाचल प्रदेश में एक और उत्तराखंड में एक साइबर अपराधी को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed