फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State SDRF got second place in India in CSSR competition

Uttarakhand: उपलब्धि...सीएसएसआर प्रतियोगिता में उत्तराखंड की SDRF को देश में मिला दूसरा स्थान

Fri, 25 Apr 2025 05:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जोन से दो श्रेष्ठ टीमों का चयन कर कुल आठ टीमों को चुना गया था। जिसके बाद 21 से 23 अप्रैल के बीच एनडीआरएफ, गाजियाबाद की 8वीं बटालियन में फाइनल राउंड आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand State SDRF got second place in India in CSSR competition
एसडीआरएफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एनडीआरएफ द्वारा 21 से 23 अप्रैल तक गाजियाबाद में आयोजित कोलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर) प्रतियोगिता में उत्तराखंड की एसडीआरएफ को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम को प्रथम और आंध्र प्रदेश को तृतीय स्थान मिला।

विज्ञापन


फाइनल राउंड से पहले 17 और 18 मार्च को प्रथम चरण की प्रतियोगिता देश भर में चार जोनों में आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर की 30 एसडीआरएफ टीमों ने भाग लिया था। प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जोन से दो श्रेष्ठ टीमों का चयन कर कुल आठ टीमों को चुना गया था। जिसके बाद 21 से 23 अप्रैल के बीच एनडीआरएफ, गाजियाबाद की 8वीं बटालियन में फाइनल राउंड आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुल 14 जवानों ने भाग लिया। जिसमें जवानों को तय समय और मौजूदा उपकरणों आदि के साथ मलबे के ढेर में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू करके दिखाना था। जिसमें प्रदेश की एसडीआरएफ ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। एसडीआरएफ महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी, सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के अनुभव से चारधाम यात्रा और दूसरे रेस्क्यू में जवानों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: ऊर्जा क्षेत्र... 2047 तक दूसरे देशों पर निर्भरता हो जाएगी खत्म, वैज्ञानिकों ने सामने रखा रोडमैप

Uttarakhand State SDRF got second place in India in CSSR competition
एसडीआरएफ की टीम का सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ट्राफी लेकर मुख्यालय पहुंचे जवानों को किया स्वागत
प्रदेश की एसडीआरएफ को चमचमाती ट्राफी के साथ 75 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी मिला है। मुख्यालय पहुंचने पर जवानों का उप सेनानायक शुभांक रतूड़ी, उप निरीक्षक अनूप रमोला, पंकज खरोला, मुख्य आरक्षी दिगपाल लाल, मनोज धोनी, दीपक कुमार, मुकेश टोलिया, जयकृत सिंह, अमित राठौर, जयदीप गैरोला, सोहन सिंह, विपिन आर्य, विक्रम चंद, प्रकाश कुमार आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed