फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Foundation Day 25th anniversary of the state establishment will be celebrated for a week

Uttarakhand: सप्ताह भर मनाई जाएगी राज्य स्थापना की 25वीं सालगिरह, छह नवंबर को यहां से होगी जश्न की शुरुआत

Thu, 17 Oct 2024 01:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Oct 2024 01:27 PM IST
सार

इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन होगा। राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष होने के कारण इसका विशेष महत्व है।

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 25th anniversary of the state establishment will be celebrated for a week
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह सप्ताहभर मनाई जाएगी। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत छह नवंबर से हो जाएगी। इसके साथ ही देवभूमि रजतोत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी जो पूरे वर्ष मनाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन होगा। राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष होने के कारण इसका विशेष महत्व है। छह नवंबर से समारोह की शुरुआत नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन से होगी। दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रवासियों की भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित होगा।

विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे
अगले दिन प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन होगा। भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण की थीम पर विशेष उत्सव होंगे। जरूरतमंदों के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन होगा। मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। विभिन्न सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्य आंदोलकारियों व शहीदों की गौरव गाथा जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:   साइबर हमले के 14 दिन...उद्योगों की सिंगल विंडो बंद, सौर ऊर्जा परियोजनाओं का काम भी है ठप

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 24 वर्षों में राज्य की उपलब्धियों एवं विकास की संभावनाओं पर स्कूल व कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवभूमि रजतोत्सव में प्रदेश के सभी वर्गों, विशेषरूप से महिलाओं, स्कूली बच्चों व युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने मंडल स्तर और जिला स्तर पर भी राज्य स्थापना दिवस को भव्यता से आयोजित किए जाने के लिए विशेष तैयारियों के निर्देश दिए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed