{"_id":"5eebaa8c8a9c37259303d077","slug":"uttarakhand-soldiers-posted-in-jammu-and-kashmir-dies-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर में तैनात पिथौरागढ़ के जवान की हार्टअटैक से मौत, घर का था इकलौत बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर में तैनात पिथौरागढ़ के जवान की हार्टअटैक से मौत, घर का था इकलौत बेटा
Thu, 18 Jun 2020 11:28 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:28 PM IST
सार
- गणाई गंगोली के रूंगड़ी निवासी जवान जम्मू-कश्मीर में था तैनात
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में तैनात पिथौरागढ़ की गणाई गंगोली तहसील के रूंगड़ी गांव निवासी जवान दीपक सिंह की ड्यूटी के दौरान हॉर्टअटैक से मौत हो गई। दीपक का पार्थिव शव शुक्रवार को उनके घर पहुंचेगा। जवान की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
6 कुमाऊं आरआर का जवान दीपक सिंह (27) इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात था। जहां हृदयघात से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त चाय-नाश्ते के बाद जैसे ही वह ड्यूटी को निकल रहा था, इसी दौरान अचानक दीपक को हॉर्टअटैक आ गया।
विज्ञापन
साथी जवान दीपक को सेना के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो गई। दीपक वर्ष 2010 में सेना भर्ती हुए थे। एक वर्ष पूर्व दीपक की शादी चांदनी डसीला के साथ हुई थी।
विज्ञापन
उनकी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। परिवार के इकलौते चिराग की मौत की खबर सुनकर माता नीमा देवी, पिता चंचल सिंह और पत्नी चांदनी बेसुध हैं। दीपक का शव शुक्रवार देर शाम तक घर पहुंचने की उम्मीद है। शहीद की मौत से क्षेत्र मे शोक की लहर है।